बांका: जिला अतिथि गृह के सभा कक्ष में पंचायती राज विभाग की योजनाओं एवं विकास कार्यों को लेकर विभागीय प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति और अब तक किए गए कार्यों की अद्यतन जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई।
प्रेस वार्ता में पंचायत सरकार भवनों के निरीक्षण, विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन एवं समीक्षा तथा आम लोगों से प्राप्त जनसमस्याओं और शिकायतों से संबंधित जानकारी दी गई।
इस दौरान योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों और आवश्यक कार्रवाई के बारे में भी बताया गया।
अधिकारियों ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्ता और जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया।
















