,

गोल्फ ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला लगाने का विरोध, विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन

JP Bharat Shareधनबाद: गोल्फ ग्राउंड में प्रस्तावित डिज्नीलैंड मेले को लेकर विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। धनबाद के युवा नेता निखिल कुमार शर्मा ने विधायक जयराम महतो से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और गोल्फ ग्राउंड में मेला नहीं लगाने की मांग रखी। निखिल कुमार शर्मा ने कहा कि गोल्फ ग्राउंड शहर के प्रमुख…

JP Bharat Share

धनबाद: गोल्फ ग्राउंड में प्रस्तावित डिज्नीलैंड मेले को लेकर विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। धनबाद के युवा नेता निखिल कुमार शर्मा ने विधायक जयराम महतो से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और गोल्फ ग्राउंड में मेला नहीं लगाने की मांग रखी।

निखिल कुमार शर्मा ने कहा कि गोल्फ ग्राउंड शहर के प्रमुख सार्वजनिक मैदानों में शामिल है, जिसका इस्तेमाल खेलकूद और अन्य सार्वजनिक गतिविधियों के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि मैदान के उपयोग को लेकर स्थानीय लोगों की भावनाओं और जरूरतों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।

उन्होंने विधायक जयराम महतो से मामले में हस्तक्षेप करते हुए संबंधित अधिकारियों के समक्ष जनता की मांग रखने और उचित पहल करने का आग्रह किया।

फिलहाल प्रस्तावित मेले को लेकर विरोध और समर्थन के बीच आगे प्रशासन की ओर से क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर लोगों की नजर बनी हुई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports