,

Dhanbad: सेवा ज्योति यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टला, विधायक शत्रुघ्न महतो की शर्ट पर गिरी मशाल की चिंगारी

JP Bharat Shareधनबाद : जगजीवन नगर में भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मशाल से निकली जलती हुई चिंगारी विधायक शत्रुघ्न महतो की शर्ट पर जा गिरी। घटना के वक्त सांसद ढुल्लू महतो मीडिया से बातचीत कर रहे थे और विधायक उनके पीछे खड़े थे। चिंगारी गिरते ही…

JP Bharat Share

धनबाद : जगजीवन नगर में भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मशाल से निकली जलती हुई चिंगारी विधायक शत्रुघ्न महतो की शर्ट पर जा गिरी। घटना के वक्त सांसद ढुल्लू महतो मीडिया से बातचीत कर रहे थे और विधायक उनके पीछे खड़े थे।

चिंगारी गिरते ही विधायक की शर्ट में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए आग बुझा दी। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में विधायक की शर्ट जल गई, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में चिंता की स्थिति बन गई। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने के कारण स्थिति को संभाल लिया गया।

घटना के दौरान सांसद ढुल्लू महतो और विधायक शत्रुघ्न महतो दोनों सुरक्षित रहे। सेवा ज्योति यात्रा के दौरान हुई इस घटना ने मशाल जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी ध्यान खींचा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports