गिरिडीह: निमियाघाट में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने चैनपुर परसाटांड़ निवासी एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। हादसे में एक ही परिवार के माता-पिता और उनके दो पुत्रों समेत चार लोगों की मौत की सूचना है।
एक साथ परिवार के चार सदस्यों की मौत से इलाके में शोक की लहर है। जिस घर में कुछ समय पहले तक परिवार की खुशियां और अपनों की आवाजें गूंजती थीं, वहां अब मातम पसरा है।
घटना की खबर मिलने के बाद स्थानीय लोगों में भी गहरा दुख है। एक ही परिवार के चार सदस्यों को खोने की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
लोगों ने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। परिजनों के लिए यह अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति दें।
















