,

मिशन हैप्पी धनबाद ट्रस्ट का ‘मिशन ब्लड डोनेशन’ अभियान, एक लाख रक्तदाताओं का डाटा तैयार करने का लक्ष्य

JP Bharat Shareधनबाद: मिशन हैप्पी धनबाद ट्रस्ट की ओर से सर्व धर्म मेल-जोल अभियान के तहत ‘मिशन ब्लड डोनेशन’ कार्यक्रम का आयोजन बाईपास रोड स्थित RBM मैरिज हॉल में किया गया। अभियान का उद्देश्य धनबाद जिले के मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गिरजाघर और अन्य धार्मिक स्थलों से रक्तदाताओं को जोड़कर स्थानीय स्तर पर ब्लड डोनर्स का…

JP Bharat Share

धनबाद: मिशन हैप्पी धनबाद ट्रस्ट की ओर से सर्व धर्म मेल-जोल अभियान के तहत ‘मिशन ब्लड डोनेशन’ कार्यक्रम का आयोजन बाईपास रोड स्थित RBM मैरिज हॉल में किया गया। अभियान का उद्देश्य धनबाद जिले के मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गिरजाघर और अन्य धार्मिक स्थलों से रक्तदाताओं को जोड़कर स्थानीय स्तर पर ब्लड डोनर्स का डाटा तैयार करना है।

आयोजकों के अनुसार, ट्रस्ट ने जिले में एक लाख रक्तदाताओं का डाटा तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इसका उद्देश्य आपात स्थिति में जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों को स्थानीय स्तर पर संभावित रक्तदाताओं से संपर्क करने में सुविधा उपलब्ध कराना है।

पुलिस अधिकारियों और चिकित्सकों ने की पहल की सराहना

कार्यक्रम में सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस.एम. याकूब और सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने अभियान की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव ने युवाओं से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताते हुए युवाओं को इस सामाजिक पहल में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

ग्रामीण एसपी एस.एम. याकूब ने कहा कि रक्तदाताओं का कोई मजहब नहीं होता। रक्तदान मानवता की सेवा है और इसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के माध्यम से रक्तदाताओं का डाटा तैयार होने से जरूरत के समय लोगों को मदद मिल सकती है।

भूली ओपी प्रभारी ने भी की सराहना

भूली ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर ने रक्तदाताओं की सूची तैयार करने की पहल को नेक कार्य बताया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर इस तरह की सूची मरीजों और उनके परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने भी अभियान में सहयोग का आश्वासन दिया और रक्तदान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

एक लाख रक्तदाताओं का डाटा तैयार करने का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान जितेंद्र कुमार ने कहा कि एक लाख रक्तदाताओं का डाटा तैयार होने से जरूरतमंद परिवारों को आपात स्थिति में संभावित रक्तदाताओं तक पहुंचने में सुविधा होगी।

ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहम्मद एजाज अली ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सर्व धर्म मेल-जोल अभियान और मिशन ब्लड डोनेशन की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि पहल का उद्देश्य आपसी भाईचारा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना है।

युवाओं ने लिया अभियान को सफल बनाने का संकल्प

कार्यक्रम में ट्रस्ट की जया देवी बास्की, रिदा अली सहित कई सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इमाम अफरोज आलम, शहीदा कमर, मौलाना मोहम्मद युनुस, मौलाना गुलाम सरवर, पारो खान, इम्तियाज अंसारी, नेहरू हेम्ब्रम, मिथिलेश पासवान, रवि भूषण सिंह, रवि शेखर, बबलू फरीदी, खुर्शीद आलम, प्रिंस पासवान, लक्ष्मी देवी, आशा राय और गंगोत्री देवी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

तबरेज आलम, खुर्शीद आलम, इसरारुल हक, अब्दुल जब्बार, मोहम्मद शहाबुद्दीन, मोहम्मद कलाम, रवि भूषण सिंह और रवि शेखर सहित युवाओं ने अभियान को जिले के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने और एक लाख रक्तदाताओं का लक्ष्य पूरा करने का संकल्प लिया।

सर्व धर्म सद्भाव का लिया गया सामूहिक संकल्प

कार्यक्रम के अंत में पुलिस परिवार, अतिथियों और समाज के लोगों ने सर्व धर्म मेल-जोल अभियान के तहत सामूहिक शपथ ली। सभी ने अशिक्षा से शिक्षा, अन्याय से न्याय, असत्य से सत्य, अशांति से शांति, नफरत से मोहब्बत और क्रोध से प्रेम की ओर बढ़ने के साथ स्वच्छ एवं बेहतर समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजकों ने धनबाद के लोगों से अभियान से जुड़ने और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports