धनबाद: सुदामडीह थाना क्षेत्र के भौंरा स्थित ईजे एरिया महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर सोमवार को उस वक्त भारी हड़कंप मच गया जब नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े तांडव मचाया। जानकारी के अनुसार यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) के सचिव गफ्फार अंसारी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक से मिलने पहुंचे थे। जैसे ही बैठक खत्म हुई और गफ्फार अंसारी कार्यालय के मुख्य गेट से बाहर निकले, पहले से घात लगाकर बैठे नकाबपोश अपराधियों ने उन पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया दहशत को चरम पर पहुंचाने के लिए हमलावरों ने ऑफिस के मुख्य गेट के पास करीब चार राउंड हवाई फायरिंग की, जिससे मौके पर मौजूद लोगों के बीच भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। अपराधियों ने इस दौरान वहां खड़ी एक बाइक को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भौंरा ओपी प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस की धमक मिलते ही सभी अपराधी फरार होने में सफल रहे। फिलहाल पुलिस इस हिंसक हमले और फायरिंग की जांच में जुट गई है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
ब्रेकिंग न्यूज़: धनबाद में GM कार्यालय के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग और हिंसक झड़प, एटक नेता पर हमला
JP Bharat Shareधनबाद: सुदामडीह थाना क्षेत्र के भौंरा स्थित ईजे एरिया महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर सोमवार को उस वक्त भारी हड़कंप मच गया जब नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े तांडव मचाया। जानकारी के अनुसार यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) के सचिव गफ्फार अंसारी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक से मिलने…
Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News

Stay Connected
Categories
Asansol Baliapur BHAGALPUR Bhuli BIHAR Blog Bokaro Chandankiyari Chatra Chattisgarh Deoghar Dhanbad Durgapur Giridih Giridih Govindpur Hazaribhag Jamshedpur Jamtara Jhariya JHARKHAND Katras Koderma Kolkata Kulti Kumardubi Lucknow New Delhi Nirsa Odisha Palamu Patna Rajrappa Ramgarh Ranchi Ranchi Saraikela Sindri Tundi Uttar Pradesh WEST BENGAL खेल देश देश-विदेश- बरवाअड्डा
Tags
#BCCL #Bhagalpur #Bihar #Biharnews #BJP #Bokaro #BreakingNews #Congress #CrimeNews #Deoghar #DhanbadNews #DhanbadPolice #Education #EducationNews #govindpur #Healthcare #HemantSoren #IITISM #IndianRailways #Jamshedpur #Jharia #Jharkhand #jharkhandnews #Jharkhand News #JharkhandPolice #jharkhandweather #Katras #Nirsa #PoliceAction #PurviTundi #RailwayNews #RainAlert #Ranchi #Roadaccident #Sindri #Tundi #weatherupdate #WestBengal AdityaRanjan Dhanbad Giridih Monsoon RaginiSingh RoadSafety SIR2026
About the Author

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed














