,

दुखद खबर: रांची में महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप का इलाज के दौरान निधन

JP Bharat Shareरांची: झारखंड पुलिस की 2018 बैच की महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप का रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बताया जा रहा है कि डिलीवरी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था। सुमित्रा कच्छप गिरिडीह जिला बल में पदस्थापित थीं और वर्तमान…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड पुलिस की 2018 बैच की महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप का रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बताया जा रहा है कि डिलीवरी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था।

सुमित्रा कच्छप गिरिडीह जिला बल में पदस्थापित थीं और वर्तमान में झारखंड हाई कोर्ट, रांची में गिरिडीह जिला बल की कोर्ट नोडल पदाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभा रही थीं।

उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सहकर्मियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।

परिजनों और सहकर्मियों ने इस आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में शक्ति दें।

अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports