गांडेय: गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म के अवसर पर आयोजित होने वाले ब्राह्मण एवं कुटुम्ब भोज की तैयारियों का निरीक्षण किया।
विधायक ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने आयोजन को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
















