,

सेंद्रा-बांसजोड़ा कोलियरी में 50 KVA ट्रांसफार्मर चोरी, कार्यालय का कामकाज प्रभावित

JP Bharat Shareधनबाद: सेंद्रा-बांसजोड़ा कोलियरी के पीओ कार्यालय परिसर से मंगलवार रात 50 KVA का ट्रांसफार्मर चोरी होने का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह कार्यालय खुलने पर कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर गायब देखा, जिसके बाद प्रबंधन को घटना की जानकारी हुई। ट्रांसफार्मर चोरी होने से कोलियरी कार्यालय की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। बायोमैट्रिक मशीनें…

JP Bharat Share

धनबाद: सेंद्रा-बांसजोड़ा कोलियरी के पीओ कार्यालय परिसर से मंगलवार रात 50 KVA का ट्रांसफार्मर चोरी होने का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह कार्यालय खुलने पर कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर गायब देखा, जिसके बाद प्रबंधन को घटना की जानकारी हुई।

ट्रांसफार्मर चोरी होने से कोलियरी कार्यालय की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। बायोमैट्रिक मशीनें बंद पड़ गईं, जबकि कंप्यूटर सेक्शन का काम ठप होने से पर्सनल विभाग समेत अन्य विभागों के कामकाज पर भी असर पड़ा।

करीब 50 घरों की बिजली भी बाधित

कार्यालय के पास स्थित हरिजन कॉलोनी के करीब 50 घरों की बिजली आपूर्ति भी ट्रांसफार्मर चोरी होने के कारण बाधित हो गई। इससे पूरी कॉलोनी में अंधेरा छा गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बताया गया कि ट्रांसफार्मर कोलियरी परिसर में स्थापित किया गया था। घटना के समय परिसर में सुरक्षा प्रहरी भी तैनात था, लेकिन चोरी की जानकारी सुबह ही मिल सकी।

प्रबंधन ने चोरी गए ट्रांसफार्मर की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई है। मामले को लेकर लोयाबाद थाना में लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports