गोविंदपुर: गोविंदपुर प्रखंड के भीतिया में भीतिया स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय भीतिया प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने किया।
उद्घाटन के दौरान विधायक ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही सभी टीमों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
तीन दिवसीय इस फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। आयोजन के जरिए ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।
















