धनबाद: अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए CISF जवानों ने रणधीर वर्मा चौक के पास गश्ती के दौरान कोयला लदी दो मोटरसाइकिलों को जब्त किया। दोनों बाइक पर 20 से अधिक बोरी में कोयला लदा होने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि CISF जवानों को देखकर दोनों बाइक सवार मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद जवानों ने दोनों मोटरसाइकिलों और उन पर लदे कोयले को अपने कब्जे में ले लिया।
CISF की ओर से दोनों वाहनों को MMDR एक्ट के तहत जब्त किए जाने की जानकारी दी गई है। अब जांच की जा रही है कि बरामद कोयला कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था।
कार्रवाई के बाद कोयला परिवहन से जुड़े मामलों की निगरानी को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता बढ़ी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
















