,

बेलगरिया में बैंक ऑफ इंडिया का लोन मेला-सह-स्वास्थ्य जांच शिविर, बैंकिंग योजनाओं की दी गई जानकारी

JP Bharat Shareधनबाद: बेलगरिया टाउनशिप के फेज-II मार्केट कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया की बेलगरिया शाखा की ओर से लोन मेला-सह-स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों को विभिन्न ऋण और बैंकिंग योजनाओं की जानकारी देने के साथ स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन…

JP Bharat Share

धनबाद: बेलगरिया टाउनशिप के फेज-II मार्केट कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया की बेलगरिया शाखा की ओर से लोन मेला-सह-स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों को विभिन्न ऋण और बैंकिंग योजनाओं की जानकारी देने के साथ स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन बैंक ऑफ इंडिया धनबाद अंचल के आंचलिक प्रबंधक दिनेश प्रसाद और JRDA के वरीय प्रबंधक (वित्त) अजय भरतिया ने किया। मौके पर बैंक, JRDA और जिला प्रशासन से जुड़े अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।

वाहन ऋण और बैंकिंग योजनाओं की जानकारी

शिविर में रिटेल कार और कमर्शियल वाहन डीलरों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों को वाहन ऋण की योजनाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

वहीं, पाटलिपुत्र अस्पताल की चिकित्सकीय टीम ने स्थानीय नागरिकों और ग्राहकों की स्वास्थ्य जांच की।

बैंकिंग योजनाओं में लोगों की रुचि

शिविर में बेलगरिया और आसपास के क्षेत्रों से लोगों की अच्छी भागीदारी रही। इस दौरान 2 वाहन ऋण लीड के साथ करीब 10 लाख रुपये के संभावित ऋण, 3 SHG ऋण लीड, 2 मुद्रा ऋण लीड और 11 बचत खातों से संबंधित आवेदन/लीड प्राप्त हुए।

इसके अलावा 4 अटल पेंशन योजना (APY) और 18 PMJJBY/PMSBY से संबंधित नामांकन/लीड भी प्राप्त हुए।

आंचलिक प्रबंधक दिनेश प्रसाद ने लोगों से संवाद करते हुए बैंक की विभिन्न वित्तीय और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

शिविर के माध्यम से वित्तीय जागरूकता, ऋण सुविधा, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर ग्राहक सेवा को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports