,

पूर्वी टुंडी खेशमी श्मशान घाट विवाद सुलझा, प्रशासन ने गाड़ा सरकारी बोर्ड भू-माफियाओं पर कसा नकेल

JP Bharat Shareधनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना अंतर्गत रामपुर पंचायत के खेशमी गांव में पिछले कई महीनों से चला आ रहा श्मशान घाट विवाद आखिरकार सुलझ गया है। जिस मामले को लेकर महापंचायत हुई और सांसद-विधायक तक को हस्तक्षेप करना पड़ा, उस पर आज प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया पूर्वी टुंडी अंचल अधिकारी सुरेश…

JP Bharat Share

धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना अंतर्गत रामपुर पंचायत के खेशमी गांव में पिछले कई महीनों से चला आ रहा श्मशान घाट विवाद आखिरकार सुलझ गया है। जिस मामले को लेकर महापंचायत हुई और सांसद-विधायक तक को हस्तक्षेप करना पड़ा, उस पर आज प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया पूर्वी टुंडी अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल के नेतृत्व में विवादित भूमि की मापी कराकर वहां सरकारी बोर्ड लगा दिया गया है रामपुर पंचायत के खेशमी जोड़िया स्थित इस कीमती जमीन पर भू-माफियाओं की नजर थी, जिसे लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। ग्रामीणों के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए आज अंचल अधिकारी, अमीन राजस्व कर्मचारी विजय राम नवीन कुमार सिन्हा और पुलिस बल की मौजूदगी में खाता संख्या 101 प्लॉट नंबर 554 11 डिसमिल जमीन की विधिवत मापी की गई और बोर्ड गाढ़ा गया प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यह गैर-आबाद सरकारी जमीन है। यहाँ किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या खरीद-बिक्री करने वालों के खिलाफ जेल भेजने जैसी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

ये भी पढ़ें:-Dhanbad में होमगार्ड भर्ती का छठा दिन, अभ्यर्थियों का दमदार प्रदर्शन

⚡ ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए

अभी हमारे WhatsApp News Group में जुड़ें 👇

Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/EGNkSCSKzHjGvj2kkp53aE?mode=gi_t

 

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे YouTube चैनल से जुड़ें👇https://youtube.com/@jpbharatlive?si=FuBHAc5Xdedkpmx6


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports