,

धनबाद में एक माह से प्रभावित संपत्ति निबंधन कार्य, जल्द शुरू कराने की मांग

JP Bharat Shareरांची/धनबाद: धनबाद और गोविंदपुर में करीब एक माह से प्रभावित संपत्ति निबंधन कार्य को जल्द सुचारू कराने की मांग को लेकर भाजपा नेता मुकेश पांडेय के नेतृत्व में डीड राइटर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.पी. मुखर्जी और सचिव चंद्रशेखर चौधरी…

JP Bharat Share

रांची/धनबाद: धनबाद और गोविंदपुर में करीब एक माह से प्रभावित संपत्ति निबंधन कार्य को जल्द सुचारू कराने की मांग को लेकर भाजपा नेता मुकेश पांडेय के नेतृत्व में डीड राइटर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी को ज्ञापन सौंपा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.पी. मुखर्जी और सचिव चंद्रशेखर चौधरी के अनुरोध पर प्रतिनिधिमंडल ने निबंधन कार्य प्रभावित होने से आम लोगों को हो रही परेशानियों की जानकारी दी।

SIR ड्यूटी के कारण निबंधन कार्य प्रभावित

ज्ञापन में बताया गया कि SIR (Special Intensive Revision) कार्य में निबंधन कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने के कारण धनबाद और गोविंदपुर में संपत्ति निबंधन से जुड़ी सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

इसका असर बिक्री, खरीद, दान, बंटवारा समेत कई प्रकार के दस्तावेजों के निबंधन पर पड़ रहा है। इसके अलावा प्रमाणित प्रति (Certified Copy), NEC सहित अन्य निबंधन सेवाओं के लिए भी लोगों को परेशानी होने की बात कही गई।

बैंक लोन से लेकर न्यायालयीन मामलों तक असर

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार निबंधन कार्य प्रभावित होने से संपत्ति खरीदने वालों के बैंक और होम लोन की प्रक्रिया में देरी हो रही है। वहीं, संपत्ति से जुड़े न्यायालयीन मामलों में जरूरी प्रमाणित प्रतियां नहीं मिलने से भी लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

निबंधन कार्य से जुड़े अधिवक्ता, डीड राइटर, टाइपिस्ट, मुंशी और अन्य कर्मियों की आजीविका पर भी इसका असर पड़ने की बात ज्ञापन में कही गई। साथ ही लंबे समय तक कार्य प्रभावित रहने से सरकार के स्टाम्प शुल्क और निबंधन शुल्क से होने वाले राजस्व पर भी असर पड़ने की बात रखी गई।

अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने SIR जैसे महत्वपूर्ण कार्य के साथ आम जनता से जुड़े निबंधन कार्य को भी सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त या वैकल्पिक कर्मचारियों की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही धनबाद और गोविंदपुर में निबंधन कार्य को जल्द पूर्ण क्षमता के साथ शुरू कराने का अनुरोध किया गया।

बताया गया कि राज्यपाल के प्रधान सचिव ने धनबाद उपायुक्त से बात कर समस्या के समाधान और आम नागरिकों को हो रही परेशानी दूर करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल को निबंधन कार्य जल्द सामान्य कराने की दिशा में आवश्यक पहल का भरोसा दिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports