,

केंदुआ–राजपूत बस्ती सड़क निर्माण में तेजी, 21 सितंबर का चक्का जाम स्थगित

JP Bharat Shareधनबाद: विधायक राज सिन्हा के अल्टीमेटम और 21 सितंबर से प्रस्तावित चक्का जाम की घोषणा के बाद केंदुआ–राजपूत बस्ती मुख्य सड़क के पुनर्निर्माण कार्य में तेजी आने की बात सामने आई है। सांसद ढुलू महतो ने भी मामले को लेकर कोल इंडिया चेयरमैन से बातचीत कर सड़क निर्माण में आवश्यक पहल करने का…

JP Bharat Share

धनबाद: विधायक राज सिन्हा के अल्टीमेटम और 21 सितंबर से प्रस्तावित चक्का जाम की घोषणा के बाद केंदुआ–राजपूत बस्ती मुख्य सड़क के पुनर्निर्माण कार्य में तेजी आने की बात सामने आई है। सांसद ढुलू महतो ने भी मामले को लेकर कोल इंडिया चेयरमैन से बातचीत कर सड़क निर्माण में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।

विधायक राज सिन्हा ने केंदुआ पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और स्थानीय लोगों से निर्माण की प्रगति की जानकारी ली।

निर्माण कार्य में तेजी को देखते हुए विधायक ने 21 सितंबर को प्रस्तावित नाकेबंदी और चक्का जाम को फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में अब किसी तरह की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। यह मार्ग बड़ी संख्या में लोगों के आवागमन, व्यापार और स्थानीय जनजीवन से जुड़ा है। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूरा करने पर जोर दिया, ताकि दुर्गापूजा सहित आगामी त्योहारों के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports