,

लोयाबाद में अचानक भरभराकर गिरा रिहायशी मकान, बाल-बाल बचे लोग

JP Bharat Shareधनबाद: लोयाबाद थाना क्षेत्र के सात नंबर मुस्लिम मोहल्ले में रविवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। करीब 12 बजे एक रिहायशी मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय घर में लोग मौजूद थे, लेकिन…

JP Bharat Share

धनबाद: लोयाबाद थाना क्षेत्र के सात नंबर मुस्लिम मोहल्ले में रविवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। करीब 12 बजे एक रिहायशी मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय घर में लोग मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी बाहर निकल गए। इससे किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, मकान पूरी तरह ढह जाने से घर में रखा सामान मलबे में दब गया, जिससे परिवार को काफी नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही लोयाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। बीसीसीएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद मलबा हटाने का काम शुरू कराया गया।

मकान गिरने के बाद आसपास के लोगों में भी डर का माहौल है। पुलिस और बीसीसीएल की टीम ने आसपास के मकानों की स्थिति का भी निरीक्षण किया, ताकि किसी अन्य भवन में खतरा होने पर समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports