धनबाद: झारखंड मानव कल्याण सोसाइटी के अध्यक्ष रामा शीष चौहान के नेतृत्व में बेरोजगार महिलाओं और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मखाना पैकिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विकास नगर छठ तालाब, मटकुरिया रोड स्थित कार्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा के सहयोग की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी की ओर से पहुंचे अतिथियों का माला और वस्त्र देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सनोली कुमारी, समाजसेवी पिंकी गुप्ता, मुखिया चमेली देवी, भाजपा ओबीसी मोर्चा आईटी सेल संयोजक जितेंद्र कुमार, अधिवक्ता हिरालाल चौहान, उपाध्यक्ष राजेश गोस्वामी, समाजसेवी पिंकी देवी, हेमराज चौहान और दीपेश चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विधायक राज सिन्हा की ओर से प्रशस्ति पत्र और वस्त्र देकर विभिन्न लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए।
सोसाइटी अध्यक्ष रामा शीष चौहान ने कहा कि झारखंड में मखाना उत्पादन और पैकिंग को बढ़ावा देकर युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर तैयार करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मखाना में मौजूद पोषक तत्वों को लेकर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने की बात भी कही।
कार्यक्रम का उद्देश्य रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ मखाना के उपयोग और इसके पोषण संबंधी पहलुओं को लेकर लोगों को जागरूक करना बताया गया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षक कलीमुद्दीन ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
















