गुमला में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर जब्त

JP Bharat Shareगुमला: जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने जांच अभियान चलाकर चार ट्रैक्टर जब्त किए। रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी-सह-दंडाधिकारी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में विभिन्न मार्गों पर वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान सिसई रोड के पुरू करमडीपा के पास दो ट्रैक्टरों में बालू का परिवहन…

JP Bharat Share

गुमला: जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने जांच अभियान चलाकर चार ट्रैक्टर जब्त किए। रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी-सह-दंडाधिकारी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में विभिन्न मार्गों पर वाहनों की जांच की गई।

अभियान के दौरान सिसई रोड के पुरू करमडीपा के पास दो ट्रैक्टरों में बालू का परिवहन किया जा रहा था। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर दोनों वाहनों को गुमला थाना के सुपुर्द कर दिया गया।

इसके अलावा जशपुर रोड से एक सोनालिका ट्रैक्टर और पालकोट रोड स्थित मरदा नदी के पास से एक महिंद्रा ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया। दोनों वाहनों के संबंध में भी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, चारों जब्त ट्रैक्टरों में कुल करीब 360 सीएफटी बालू लदा हुआ था। प्रशासन की ओर से संबंधित वाहन चालकों और वाहन मालिकों के खिलाफ खनन नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिला प्रशासन ने कहा है कि अवैध बालू खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports