,

गिरिडीह कॉलेज में ABVP का आंदोलन चौथे दिन भी जारी, दो छात्र नेताओं की तबीयत बिगड़ी

JP Bharat Shareगिरिडीह: गिरिडीह कॉलेज में कथित वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का आंदोलन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। भूख हड़ताल पर बैठे ABVP जिला संयोजक नीरज चौधरी और SFS सह संयोजक अनीश रॉय की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए गिरिडीह सदर…

JP Bharat Share

गिरिडीह: गिरिडीह कॉलेज में कथित वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का आंदोलन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। भूख हड़ताल पर बैठे ABVP जिला संयोजक नीरज चौधरी और SFS सह संयोजक अनीश रॉय की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया।

कॉलेज परिसर में तबीयत खराब होने के बाद चिकित्सकों की टीम ने दोनों छात्र नेताओं की जांच की और उन्हें सलाइन दिया। चिकित्सकों ने बेहतर उपचार और निगरानी के लिए सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी, जिसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

ABVP की ओर से कॉलेज में वित्तीय मामलों में कथित अनियमितताओं को लेकर निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। संगठन ने प्रभारी प्राचार्य समेत संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और कॉलेज में पारदर्शी व्यवस्था की मांग भी उठाई है।

ABVP नेताओं का कहना है कि मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इससे पहले संगठन की ओर से कॉलेज प्रशासन से जुड़े वित्तीय मामलों की जांच और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया गया था।

छात्र नेताओं की तबीयत बिगड़ने और उन्हें अस्पताल ले जाए जाने के बाद कॉलेज परिसर में चल रहे आंदोलन को लेकर मामला और चर्चा में आ गया है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports