बोकारो: सेक्टर-6 थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले में शिवांशु प्रभाकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर को सेक्टर-5/D स्थित अयप्पा स्कूल के पास से NIJ कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि आरोपी की निशानदेही पर NIJ कंपनी की चोरी हुई स्कूटी के अलावा एक अन्य मामले में चोरी की गई Yakuza कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी भी बरामद की गई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ सेक्टर-6 थाना में स्कूटी चोरी से जुड़े दो मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
















