Jharkhand Weather: 9 अक्टूबर तक बारिश का येलो अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

JP Bharat Shareरांची: दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के बीच झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 6 से 9 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज…

JP Bharat Share

रांची: दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के बीच झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 6 से 9 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज 14 जिलों में बारिश के आसार

6 अक्टूबर को लातेहार, गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, साहिबगंज, रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर और पलामू में बारिश की संभावना जताई गई है।

बारिश के दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

9 अक्टूबर तक वज्रपात और तेज हवा की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 6 और 7 अक्टूबर को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। रांची में 6 से 8 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

9 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्सों में कुछ जगहों पर वज्रपात हो सकता है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों को आंधी और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।

धनबाद-बोकारो में 31 से 32 डिग्री तक तापमान

पूर्वानुमान के अनुसार रांची में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री और न्यूनतम 20 से 21 डिग्री के आसपास रह सकता है। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम करीब 23 डिग्री रहने की संभावना है।

धनबाद और बोकारो में दिन का तापमान 31 से 32 डिग्री और रात का तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है। पलामू में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और गुमला में 28 से 30 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

10 अक्टूबर से मौसम में सुधार के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 6 से 9 अक्टूबर तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवा का दौर रह सकता है। 10 अक्टूबर से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है, जबकि 11 अक्टूबर से आसमान साफ रहने और मौसम के शुष्क होने का पूर्वानुमान है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports