,

Dhanbad: रेडक्रॉस सोसायटी और कल्पतरु प्रोजेक्ट के रक्तदान शिविर में 11 यूनिट रक्त संग्रह

JP Bharat Shareधनबाद : भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी और कल्पतरु प्रोजेक्ट इंटरनेशनल लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सिग्नेचर टावर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन कंपनी के संस्थापक के 82वें जन्मदिवस के अवसर पर किया गया। शिविर में कल्पतरु प्रोजेक्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ फेयरडेल बैंक के कर्मचारियों ने…

JP Bharat Share

धनबाद : भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी और कल्पतरु प्रोजेक्ट इंटरनेशनल लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सिग्नेचर टावर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन कंपनी के संस्थापक के 82वें जन्मदिवस के अवसर पर किया गया।

शिविर में कल्पतरु प्रोजेक्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ फेयरडेल बैंक के कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजन के सफल संचालन में प्रश्नजीत घोष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, धनबाद की ओर से कार्यकारिणी सदस्य सह चेयरमैन सलाहकार एवं ब्लड डोनेशन प्रोग्राम पदाधिकारी कुमार मधुरेंद्र सिंह, बेनजीर परवीन और वाइस पैट्रन रवि श्रीवास्तव ने आयोजन में सहयोग किया।

फेयरडेल बैंक की ओर से चौधरी कुलदीप और सुंदरम सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई और स्वयं भी रक्तदान किया।

सदर अस्पताल धनबाद की टीम ने शिविर में रक्त संग्रह किया। टीम में समिषटा चटर्जी, भजदेव बाऊंरी, शत्रुध्न पासवान और विनोद कुमार शामिल रहे।

शिविर के दौरान कुल 11 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसे सदर अस्पताल धनबाद के ब्लड यूनिट को सौंप दिया गया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इससे किसी की जान बचाने में मदद मिल सकती है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports