,

धनबाद में SSP प्रभात कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, दुर्गा पूजा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

JP Bharat Shareधनबाद: समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में SSP प्रभात कुमार की अध्यक्षता में सितंबर माह की मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, डीएसपी और थाना प्रभारी शामिल हुए। समीक्षा में बताया गया कि सितंबर में 411 नए मामले दर्ज हुए, जबकि 474 मामलों का निष्पादन किया गया। लंबित मामलों…

JP Bharat Share

धनबाद: समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में SSP प्रभात कुमार की अध्यक्षता में सितंबर माह की मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, डीएसपी और थाना प्रभारी शामिल हुए।

समीक्षा में बताया गया कि सितंबर में 411 नए मामले दर्ज हुए, जबकि 474 मामलों का निष्पादन किया गया। लंबित मामलों की संख्या घटाकर 1,634 हो गई है। वहीं, यातायात नियमों के उल्लंघन पर 68.35 लाख रुपये का चालान काटा गया।

आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात रहेगा। यातायात व्यवस्था में बदलाव के साथ साइबर अपराध पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports