,

धनबाद के बरटांड़ में जिला परिषद की दुकान के मालिकाना हक पर विवाद, शिकायत के बाद पहुंची पुलिस

JP Bharat Shareधनबाद: बरटांड़ स्थित जिला परिषद की एक दुकान के मालिकाना हक को लेकर विवाद सामने आया है। कांग्रेस नेता मनोज सिंह की शिकायत के बाद धनबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण किया। मनोज सिंह का दावा है कि उन्होंने वर्ष 2011 में सीमा सरकार से तीन लाख रुपये…

JP Bharat Share

धनबाद: बरटांड़ स्थित जिला परिषद की एक दुकान के मालिकाना हक को लेकर विवाद सामने आया है। कांग्रेस नेता मनोज सिंह की शिकायत के बाद धनबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण किया।

मनोज सिंह का दावा है कि उन्होंने वर्ष 2011 में सीमा सरकार से तीन लाख रुपये देकर दुकान ली थी। उनका कहना है कि तब से वह नियमित रूप से जिला परिषद में किराया जमा कर रहे हैं और दुकान से संबंधित दस्तावेज भी उनके पास हैं।

मनोज सिंह के अनुसार, दुकान बंद रहने के दौरान उन्हें सूचना मिली कि उसका ताला तोड़कर अंदर साफ-सफाई की जा रही है। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

फिलहाल, पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है। मामले में दूसरे पक्ष का बयान और दुकान के मालिकाना हक से संबंधित आधिकारिक स्थिति सामने आना बाकी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports