,

धनबाद में झामुमो ने स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर की प्रार्थना

JP Bharat Shareधनबाद: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की धनबाद जिला समिति की ओर से रविवार को कुर्मीडीह स्थित जिला कार्यालय में स्वर्गीय रूपी सोरेन की स्मृति में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट…

JP Bharat Share

धनबाद: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की धनबाद जिला समिति की ओर से रविवार को कुर्मीडीह स्थित जिला कार्यालय में स्वर्गीय रूपी सोरेन की स्मृति में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान माहौल गमगीन रहा और लोगों ने उनके जीवन तथा त्याग को याद करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

वक्ताओं ने रूपी सोरेन के सादगीपूर्ण जीवन और उनके मूल्यों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि उनके जीवन से जुड़ी सादगी और त्याग हमेशा स्मरणीय रहेंगे।

गौरतलब है कि रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता थीं।

इस अवसर पर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के बीसीसीएल जोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू सहित झामुमो के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports