,

झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान बारिश के आसार, 13 अक्टूबर तक कई जिलों में बदलेगा मौसम

JP Bharat Shareरांची: झारखंड में दुर्गा पूजा के बीच मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, 13 अक्टूबर तक रांची, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग समेत कई जिलों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। वहीं, 14 और…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड में दुर्गा पूजा के बीच मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, 13 अक्टूबर तक रांची, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग समेत कई जिलों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

वहीं, 14 और 15 अक्टूबर को सुबह के समय कोहरा और बाद में आंशिक बादल रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों में तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। बारिश की संभावना को देखते हुए पूजा पंडालों में घूमने जाने वाले लोगों को मौसम का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports