,

पटना: नवरात्र पर मां वनदेवी धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुबह से शुरू हुआ दर्शन-पूजन

JP Bharat Shareबिहटा (पटना): शारदीय नवरात्र के अवसर पर पटना जिले के बिहटा प्रखंड के अमहारा स्थित मां वनदेवी धाम में भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो…

JP Bharat Share

बिहटा (पटना): शारदीय नवरात्र के अवसर पर पटना जिले के बिहटा प्रखंड के अमहारा स्थित मां वनदेवी धाम में भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, मंदिर के आसपास पूजन सामग्री की दुकानें भी सज गई हैं, जहां से भक्त नारियल, चुनरी और अन्य सामग्री खरीदकर पूजा कर रहे हैं।

शारदीय और चैती नवरात्र के दौरान मां वनदेवी धाम में विशेष रौनक रहती है। रविवार और मंगलवार को यहां श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ जुटती है। कई भक्त नौ दिनों तक मंदिर में रहकर देवी आराधना और पाठ करते हैं। नवरात्र शुरू होते ही पूरा धाम भक्ति और आस्था के रंग में रंग गया है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports