चास (बोकारो): चास के जोधाडीह मोड़ पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर दिया। इससे इलाके में आवागमन प्रभावित हुआ।
वहीं, बोकारो के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आज लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में अब तक कुल पांच लोगों की मौत होने की सूचना है। लगातार हो रहे हादसों से सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
















