धनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जोड़ा पीपल के पास कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के कारणों और पुलिस की आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
















