,

धनबाद में गरबा महोत्सव की धूम, महिलाओं के साथ डांडिया खेलती नजर आईं तारा देवी

JP Bharat Shareधनबाद: नवरात्रि के अवसर पर धनबाद स्थित मां भवानी परिसदन में गरबा और डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), धनबाद की ओर से राष्ट्रीय कला मंच के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। महोत्सव में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य…

JP Bharat Share

धनबाद: नवरात्रि के अवसर पर धनबाद स्थित मां भवानी परिसदन में गरबा और डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), धनबाद की ओर से राष्ट्रीय कला मंच के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

महोत्सव में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य तारा देवी भी शामिल हुईं। उन्होंने महिलाओं के साथ डांडिया खेलकर उत्सव का आनंद लिया। पारंपरिक परिधानों, संगीत और गरबा की धुनों के बीच पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया के जरिए नवरात्रि की खुशियां साझा कीं। आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और पारंपरिक लोकनृत्य को बढ़ावा देना रहा। आयोजकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी गई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports