,

धनबाद क्रिकेट संघ का ऐलान: अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 खिलाड़ियों के लिए ओपन ट्रायल, जानें रजिस्ट्रेशन की तारीख

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद क्रिकेट संघ (DCA) ने जिले के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को मौका देने के लिए अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 आयु वर्ग में ओपन ट्रायल आयोजित करने की घोषणा की है। इन ट्रायल के आधार पर धनबाद जिला क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह के…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद क्रिकेट संघ (DCA) ने जिले के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को मौका देने के लिए अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 आयु वर्ग में ओपन ट्रायल आयोजित करने की घोषणा की है। इन ट्रायल के आधार पर धनबाद जिला क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह के अनुसार, ओपन ट्रायल में चुने गए खिलाड़ियों की संख्या के आधार पर चार, छह या आठ टीमें बनाई जाएंगी। इनके बीच ट्रायल मैच कराए जाएंगे और मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर जिला टीम का चयन होगा। ओपन ट्रायल और ट्रायल मैच नवंबर के पहले और दूसरे सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे।

किस आयु वर्ग के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

  • अंडर-14: 1 सितंबर 2013 से 31 अगस्त 2015 के बीच जन्मे खिलाड़ी।
  • अंडर-16: 1 सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2013 के बीच जन्मे खिलाड़ी।
  • अंडर-19: 1 सितंबर 2008 से 31 अगस्त 2011 के बीच जन्मे खिलाड़ी।

रजिस्ट्रेशन की तारीख और शुल्क

  • अंडर-14 और अंडर-19: 23 से 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन।
  • अंडर-16: 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन।
  • पंजीकरण शुल्क: ₹250।
  • ट्रायल में भागीदारी शुल्क: ₹1,000।

रजिस्ट्रेशन और शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  1. डिजिटल जन्म प्रमाणपत्र।
  2. विद्यालय से जारी बोनाफाइड प्रमाणपत्र।
  3. शैक्षणिक सत्र 2023-24, 2024-25 और 2025-26 की अंकतालिकाएं।
  4. आधार कार्ड और आधार सत्यापन से संबंधित विवरण या दस्तावेज।
  5. नाबालिग खिलाड़ियों के लिए माता-पिता का मतदाता पहचानपत्र, पासपोर्ट या अन्य वैध निवास प्रमाणपत्र।

संघ ने स्पष्ट किया है कि प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी या गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है। इच्छुक खिलाड़ियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports