,

धनबाद में साइबर सुरक्षा और डिजिटल अरेस्ट पर कार्यशाला, लोगों को ठगी से बचने के बताए तरीके

JP Bharat Shareधनबाद: साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), धनबाद की ओर से सिविल कोर्ट परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन नालसा और झालसा के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह DLSA अध्यक्ष निकेश कुमार…

JP Bharat Share

धनबाद: साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), धनबाद की ओर से सिविल कोर्ट परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन नालसा और झालसा के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह DLSA अध्यक्ष निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर किया गया।

कार्यशाला में DLSA सचिव मयंक तुषार टोपनो ने लोगों से अपील की कि वे डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक खाते की जानकारी या अन्य गोपनीय विवरण साझा नहीं करना चाहिए। अनजान स्रोत से मिली APK फाइल या ऐप डाउनलोड करने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे मोबाइल और निजी जानकारी का दुरुपयोग हो सकता है।

इस दौरान साइबर थाना के इंस्पेक्टर गौरव कुमार और आरजू कुमार सिंह ने पैनल अधिवक्ताओं, एनजीओ प्रतिनिधियों और अधिकार मित्रों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

कार्यशाला का उद्देश्य विधिक सेवा से जुड़े लोगों को जागरूक कर उनके माध्यम से आम नागरिकों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाना था। अधिकारियों ने सतर्कता बरतने और संदिग्ध कॉल या संदेशों के झांसे में नहीं आने की अपील की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports