, ,

निरसा पहुंची चलंत लोक अदालत, मौके पर कई मामलों का निष्पादन; दिव्यांग को मिली व्हीलचेयर

JP Bharat Shareनिरसा (धनबाद): राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वावधान में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धनबाद की ओर से मंगलवार को निरसा प्रखंड कार्यालय में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को मुफ्त कानूनी सहायता और विभिन्न सरकारी योजनाओं…

JP Bharat Share

निरसा (धनबाद): राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वावधान में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धनबाद की ओर से मंगलवार को निरसा प्रखंड कार्यालय में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को मुफ्त कानूनी सहायता और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में एलएडीसीएस के डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मौके पर एमओ विवेक कुमार, पंचायत समिति सदस्य अर्जुन भुइयां, अमन कुमार चौरसिया, जावेद अंसारी, उपमुखिया मजनू बाउरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता वैन के माध्यम से ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली निशुल्क कानूनी सहायता, अधिवक्ता सेवाओं और लोक अदालत की उपयोगिता के बारे में बताया गया। इसके साथ ही बाल श्रम, बाल विवाह, नशा मुक्ति, स्पॉन्सरशिप योजना, साथी योजना, मेडिकल हेल्प डेस्क और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में ग्रामीणों को बताया गया कि वे ब्लॉक और पंचायत स्तर पर संचालित लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से मुफ्त कानूनी सलाह प्राप्त कर सकते हैं। लोक अदालत के जरिए मामलों का शीघ्र निपटारा कराने के लाभों के बारे में भी जागरूक किया गया।

इस दौरान चेतेश्वर कुमार यादव को मौके पर व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई और कई मामलों का निष्पादन किया गया। आयोजकों ने ग्रामीणों से विधिक सेवा प्राधिकरण की सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports