धनबाद: बैंक मोड़ स्थित अनुवा अकादमी ऑफ फाइन आर्ट्स की ओर से मां दुर्गा के आगमन के अवसर पर ‘शरोदिया आगोमोनी’ कला शिविर आयोजित किया गया। इसमें 20 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर वॉटर कलर, एक्रेलिक और ऑयल पेस्टल के माध्यम से मां दुर्गा, काश फूलों और बंगाल की पारंपरिक संस्कृति को कैनवास पर उकेरा।
अकादमी की अध्यक्ष अनुवा घोष और संस्थापक-निदेशक डॉ. विक्टर घोष ने बच्चों की कलाकृतियों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी 20 पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई गई और प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
















