,

धनबाद के तेतुलतल्ला में बनेगा 75 फीट ऊंचा दुर्गा पूजा पंडाल, मोर थीम और पशु-पक्षियों के दृश्य होंगे आकर्षण

JP Bharat Shareधनबाद: पुराना बाजार पानी टंकी स्थित श्री श्री सार्वजनिक तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष दुर्गापूजा को भव्य रूप देने की तैयारी में जुटी है। मंगलवार को समिति की ओर से प्रेस वार्ता सह बैठक आयोजित कर पूजा पंडाल, सुरक्षा और मेले की तैयारियों की जानकारी दी गई। समिति के अध्यक्ष जयदेव गुप्ता…

JP Bharat Share

धनबाद: पुराना बाजार पानी टंकी स्थित श्री श्री सार्वजनिक तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष दुर्गापूजा को भव्य रूप देने की तैयारी में जुटी है। मंगलवार को समिति की ओर से प्रेस वार्ता सह बैठक आयोजित कर पूजा पंडाल, सुरक्षा और मेले की तैयारियों की जानकारी दी गई।

समिति के अध्यक्ष जयदेव गुप्ता मनोज ने बताया कि इस बार पंडाल की ऊंचाई 75 फीट होगी। इसकी सजावट में मोर थीम प्रमुख आकर्षण रहेगी। पंडाल के अंदर एनाकोंडा, बादलों, घोड़ों और चहचहाते पशु-पक्षियों के दृश्य के साथ ध्यानमग्न संतों की आकृतियां भी बनाई जाएंगी। पंडाल को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि वह हिलता और नाचता हुआ दिखाई देगा। मां दुर्गा की प्रतिमा में पारंपरिक ढाक शैली की झलक देखने को मिलेगी।

समिति के सचिव सुरेंद्र यादव के अनुसार, इस वर्ष पूजा आयोजन का कुल बजट लगभग 18 लाख रुपये रखा गया है। इसमें करीब 8 लाख रुपये पंडाल निर्माण, 2 लाख रुपये लाइटिंग और 1 लाख रुपये प्रतिमा निर्माण पर खर्च किए जाएंगे। पंडाल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

सुरक्षा के लिए 300 वॉलंटियर और ड्रोन से निगरानी

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए समिति ने 300 वॉलंटियरों की टीम तैयार की है। पूजा परिसर में 12 सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए निगरानी की जाएगी। इसके अलावा 12×8 फीट की एलईडी स्क्रीन, प्राथमिक उपचार केंद्र, पुलिस कंट्रोल रूम, खोया-पाया केंद्र, पेयजल और महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था भी की जाएगी।

तेतुलतल्ला मैदान में लगेगा भव्य मेला

हर साल की परंपरा के अनुसार इस बार भी तेतुलतल्ला मैदान में मेला आयोजित होगा। यहां बच्चों, महिलाओं और बड़ों के लिए अलग-अलग झूले लगाए जाएंगे। समिति के मुताबिक, वर्ष 2024 में मेले की विधि-व्यवस्था के लिए उसे प्रथम पुरस्कार मिला था। इस बार भी बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।

पूजा के दौरान धनबाद के विधायकों, समाजसेवियों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करने की योजना है। जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी और वस्त्रों का वितरण भी किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में राजद जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव और युवा संघर्ष मोर्चा के संस्थापक दिलीप सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मौके पर समिति के महेश प्रसाद, दिलीप प्रसाद, भारत प्रसाद, मनोज कुमार, मास्टर दा, उत्तम सिन्हा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। इस दौरान धनबाद के पत्रकारों को चुनरी और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports