धनबाद: जिले में पुलिस की गश्त व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 45 नई पेट्रोलिंग बाइकों को रवाना किया गया। डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बाइकों को रवाना किया।
आवंटन के तहत सिटी हॉक्स को 18, ट्रैफिक थाना को 4 और अन्य थानों को 23 बाइक दी गई हैं। नई बाइकों से पुलिस की गश्त, अपराध नियंत्रण और आपात स्थिति में त्वरित सहायता पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
















