धनबाद: NH-19 के किनारे स्थित 17 होटलों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के मामले सामने आने पर कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए।
जांच में मिलावटी और एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ, वैध लाइसेंस की कमी और साफ-सफाई में लापरवाही पाई गई। अधिकारियों ने संचालकों को FoSTaC प्रशिक्षण लेने, स्वच्छता बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
















