बराकर: दुर्गा पूजा के दौरान भीड़भाड़ को देखते हुए बराकर सब ट्रैफिक गार्ड पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया। मंगलवार को ट्रैफिक प्रभारी विनय लायक के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों पर यह पहल की गई।
अभियान के दौरान बच्चों के हाथों में ऐसे रिबन बांधे गए, जिन पर उनके अभिभावकों के मोबाइल नंबर लिखे थे। इसका उद्देश्य मेले या पूजा पंडाल में बच्चों के परिवार से बिछड़ने पर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने में मदद करना है।
पुलिस ने अभिभावकों से अपील की कि पूजा के दौरान बच्चों पर विशेष ध्यान दें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर उन्हें अकेला न छोड़ें।
















