,

धनबाद में पुलिस मुठभेड़, हत्या के आरोपी शंकर डे के पैर में लगी गोली

JP Bharat Shareधनबाद: राम प्रताप प्रसाद हत्याकांड में गिरफ्तार शंकर डे उर्फ पिंकू डे पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, टुंडी के मनियाडीह क्षेत्र में हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने और टीम पर फायरिंग करने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।…

JP Bharat Share

धनबाद: राम प्रताप प्रसाद हत्याकांड में गिरफ्तार शंकर डे उर्फ पिंकू डे पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, टुंडी के मनियाडीह क्षेत्र में हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने और टीम पर फायरिंग करने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीण एसपी मोहम्मद याकूब के मुताबिक, राम प्रताप प्रसाद की गुमशुदगी की शिकायत के बाद पुलिस जांच कर रही थी। जांच के दौरान शंकर डे को मैथन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में उसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

पुलिस के अनुसार, लूट की रकम के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद राम प्रताप की हत्या कर दी गई। मनियाडीह क्षेत्र से बरामद शव की पहचान राम प्रताप प्रसाद के रूप में हुई थी। फिलहाल पुलिस हथियार और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Tags: Dhanbad News, Police Encounter, Shankar Dey, Pinku Dey, Ram Pratap Prasad, Tundi, Maithon, Crime News, Jharkhand News, Dhanbad Police, JP Bharat Live


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports