,

दुर्गापूजा को लेकर धनबाद पुलिस अलर्ट, पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल

JP Bharat Shareधनबाद: दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धनबाद पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें जवानों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। मॉक ड्रिल के दौरान भीड़ नियंत्रण, आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई और उपद्रवियों से निपटने का अभ्यास…

JP Bharat Share

धनबाद: दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धनबाद पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें जवानों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

मॉक ड्रिल के दौरान भीड़ नियंत्रण, आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई और उपद्रवियों से निपटने का अभ्यास किया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों के बीच बेहतर तालमेल के साथ काम करने पर जोर दिया गया।

पूजा के दौरान पंडालों, प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी। पुलिस का उद्देश्य श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना और दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports