बोकारो, 14 अक्टूबर: फरार अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए बोकारो पुलिस ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार, 77 टीमों ने 29 थाना और ओपी क्षेत्रों में 171 ठिकानों पर छापेमारी की।
इस दौरान 27 वारंटियों और 6 अन्य वांछित आरोपियों समेत कुल 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 32 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अभियान के दौरान लंबित मामलों से जुड़ी 32 रिपोर्टों और तीन स्थायी वारंटों का भी निष्पादन किया गया।
पुलिस प्रशासन ने फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
















