,

IIT (ISM) धनबाद में सफाई मित्रों को किया गया सम्मानित, स्वच्छता अभियान में योगदान की सराहना

JP Bharat Shareधनबाद: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में बुधवार को पेनमैन ऑडिटोरियम में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में योगदान देने वाले सफाई मित्रों, स्वयंसेवकों, स्वच्छता समन्वयकों और विभिन्न क्लबों के सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में धनबाद नगर निगम…

JP Bharat Share

धनबाद: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में बुधवार को पेनमैन ऑडिटोरियम में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में योगदान देने वाले सफाई मित्रों, स्वयंसेवकों, स्वच्छता समन्वयकों और विभिन्न क्लबों के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त आशीष गंगवार, संस्थान के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा, उप निदेशक प्रो. शरत कुमार दास और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

वक्ताओं ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने और कचरे का उचित निस्तारण करने पर जोर दिया। सफाई मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए स्वच्छता अभियान को पूरे साल जारी रखने की अपील की गई।

अभियान के तहत सफाई अभियान, पौधारोपण, स्वच्छता रैली, कचरा पृथक्करण जागरूकता, कपड़े व जूट के थैलों का वितरण और सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports