चंद्रपुरा: बोकारो के डीवीसी कॉलोनी में 29 सितंबर को हुई करीब 40 लाख रुपये के जेवरात और एक लाख रुपये नकद की चोरी के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक विधि-विरुद्ध किशोर भी शामिल है। पुलिस ने 13 अक्टूबर को छापेमारी कर यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के कुछ चांदी के सामान और ₹5,500 नकद बरामद किए गए थे। नई कार्रवाई में सोने के कड़े, कंगन, चूड़ियां, मंगलसूत्र, अंगूठियां, हार और झुमके सहित अन्य आभूषण बरामद हुए हैं।
बेरमो एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता का भी पता लगा रही है।
















