,

धनबाद के दादा-दादी पार्क में आशा महिला समिति की डांडिया नाइट, महिलाओं ने गरबा से जमाया रंग

JP Bharat Shareधनबाद: शारदीय नवरात्र के अवसर पर धनबाद के दादा-दादी पार्क में आशा महिला समिति की ओर से भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया का आनंद लिया। रोशनी और फूलों से सजे पार्क में देर शाम तक उत्सव का माहौल…

JP Bharat Share

धनबाद: शारदीय नवरात्र के अवसर पर धनबाद के दादा-दादी पार्क में आशा महिला समिति की ओर से भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया का आनंद लिया। रोशनी और फूलों से सजे पार्क में देर शाम तक उत्सव का माहौल बना रहा।

समिति की सचिव मृदुला सिंह ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य सभी सदस्यों को एक साथ जोड़ना और महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि समिति महिलाओं को एक मंच पर लाकर उनके सशक्तीकरण और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम में संगीत, डांडिया और पुरस्कार वितरण जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। नवरात्र के मौके पर हुए इस आयोजन ने महिलाओं के बीच उत्साह और आपसी जुड़ाव को बढ़ाया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports