,

बोकारो के GGPS स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को बताए यातायात के नियम

JP Bharat Shareबोकारो: सेक्टर-5 स्थित GGPS स्कूल में 15 अक्टूबर को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर हुए इस कार्यक्रम में ट्रैफिक डीएसपी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर और सड़क सुरक्षा टीम ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल, यातायात नियमों…

JP Bharat Share

बोकारो: सेक्टर-5 स्थित GGPS स्कूल में 15 अक्टूबर को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर हुए इस कार्यक्रम में ट्रैफिक डीएसपी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर और सड़क सुरक्षा टीम ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल, यातायात नियमों के पालन तथा नाबालिगों के वाहन चलाने से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर का महत्व, घायलों की मदद, ड्राइविंग लाइसेंस, जेब्रा क्रॉसिंग और नशे में वाहन नहीं चलाने के बारे में भी बताया गया।

अभियान का उद्देश्य छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूक करना रहा। अधिकारियों ने सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने का संदेश दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed