धनबाद: समाहरणालय में झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) के प्रबंध पर्षद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बेलगड़िया टाउनशिप के विकास, विस्थापितों के पुनर्वास, पेयजल, सीवरेज, बिजली, कौशल विकास और रोजगार से जुड़े 61 से अधिक प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में आवासों की कमियों और निर्माण संबंधी दोषों को दूर करने के लिए संबंधित संवेदकों को एक महीने का समय दिया गया। निर्धारित समय-सीमा में कमियां दूर नहीं होने पर संवेदक को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी गई।
इसके अलावा बेलगड़िया में गेस्ट हाउस, स्टेडियम, डेयरी फार्म, स्वास्थ्य सुविधाओं और परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया।
















