, ,

विधायक रागिनी सिंह की पहल पर भूलन बरारी में खुली बंद सड़क, ग्रामीणों को मिली राहत

JP Bharat Shareझरिया: भूलन बरारी में ओबी (ओवरबर्डन) डंप किए जाने से बंद हुई मुख्य सड़क पर फिर से आवागमन शुरू हो गया है। झरिया विधायक रागिनी सिंह की पहल के बाद बीसीसीएल के लोदना एरिया प्रबंधन ने गुरुवार को जेसीबी की मदद से सड़क पर जमा ओबी हटवाकर रास्ता साफ कराया। जानकारी के अनुसार,…

JP Bharat Share

झरिया: भूलन बरारी में ओबी (ओवरबर्डन) डंप किए जाने से बंद हुई मुख्य सड़क पर फिर से आवागमन शुरू हो गया है। झरिया विधायक रागिनी सिंह की पहल के बाद बीसीसीएल के लोदना एरिया प्रबंधन ने गुरुवार को जेसीबी की मदद से सड़क पर जमा ओबी हटवाकर रास्ता साफ कराया।

जानकारी के अनुसार, मुख्य सड़क पर ओबी जमा होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया था। इससे लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए आने-जाने में परेशानी हो रही थी।

ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलने पर विधायक रागिनी सिंह 12 अक्टूबर को मौके पर पहुंचीं और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन और धनबाद के उपायुक्त से फोन पर बात कर जनहित में सड़क को जल्द चालू कराने की मांग की।

विधायक की पहल के बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए सड़क से ओबी हटवाया और आवागमन बहाल कराया। रास्ता खुलने से स्थानीय ग्रामीणों को राहत मिली है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports