,

धनबाद में 1.2 किलोमीटर तक रंग-बिरंगी रोशनी से सजी सर्कुलर रोड, हावड़ा ब्रिज और जगन्नाथ रथ की दिखी झलक

JP Bharat Shareधनबाद: दुर्गापूजा के अवसर पर धनबाद की लंबी सर्कुलर रोड आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमगा उठी है। करीब 1.2 किलोमीटर तक की गई रंग-बिरंगी लाइटिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सजावट में कहीं हावड़ा ब्रिज की झलक दिखाई दे रही है, तो कहीं भगवान जगन्नाथ के रथ की आकृति लोगों…

JP Bharat Share

धनबाद: दुर्गापूजा के अवसर पर धनबाद की लंबी सर्कुलर रोड आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमगा उठी है। करीब 1.2 किलोमीटर तक की गई रंग-बिरंगी लाइटिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

सजावट में कहीं हावड़ा ब्रिज की झलक दिखाई दे रही है, तो कहीं भगवान जगन्नाथ के रथ की आकृति लोगों का ध्यान खींच रही है। इस विशेष विद्युत सज्जा के लिए पश्चिम बंगाल से लाइटें मंगाई गई हैं।

लंबी सर्कुलर रोड दुर्गापूजा कमिटी इस वर्ष अपना 52वां साल मना रही है। आकर्षक रोशनी और अनूठी सजावट से पूरा इलाका उत्सव के रंग में रंगा नजर आ रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports