,

रांची में 10 से 12 दिसंबर तक होगा नेशनल फॉरेस्ट्री कांग्रेस, 17 अक्टूबर से मुफ्त रजिस्ट्रेशन

JP Bharat Shareरांची: झारखंड की राजधानी रांची में 10 से 12 दिसंबर तक नेशनल फॉरेस्ट्री कांग्रेस का आयोजन किया जाएगा। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देशभर के वन विशेषज्ञ, शोधकर्ता और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। वन भवन, डोरंडा में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में 10 से 12 दिसंबर तक नेशनल फॉरेस्ट्री कांग्रेस का आयोजन किया जाएगा। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देशभर के वन विशेषज्ञ, शोधकर्ता और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

वन भवन, डोरंडा में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने बताया कि सम्मेलन में शामिल होने के लिए 17 अक्टूबर से 20 नवंबर तक निःशुल्क पंजीकरण कराया जा सकेगा।

12 प्रमुख विषयों पर होगी चर्चा

सम्मेलन में वन्यजीव संरक्षण, वन आधारित आजीविका, जलवायु परिवर्तन, हाइड्रोलॉजी और वन प्रबंधन समेत 12 प्रमुख विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। वन संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों पर भी चर्चा होगी।

संजीव कुमार के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य वन विज्ञान और पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रहे विशेषज्ञों एवं शोधकर्ताओं को साझा मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने शोध, अनुभव और नए विचारों को एक-दूसरे के साथ साझा कर सकें।

सम्मेलन में होने वाली चर्चाओं और शोध निष्कर्षों का दस्तावेजीकरण भी किया जाएगा। इससे भविष्य में वन प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी योजनाओं को दिशा देने में मदद मिलने की उम्मीद है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports