, ,

झरिया में नगर निगम का बुलडोजर एक्शन, सड़क और फुटपाथ से हटाया अतिक्रमण; दुकानदारों पर जुर्माना

JP Bharat Shareझरिया: धनबाद नगर निगम ने जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए बुधवार को झरिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बकरीहाट मेन रोड से झरिया चार नंबर मोड़ तक हुई कार्रवाई में सड़क और सार्वजनिक फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया गया। इस दौरान कई दुकानदारों पर…

JP Bharat Share

झरिया: धनबाद नगर निगम ने जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए बुधवार को झरिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बकरीहाट मेन रोड से झरिया चार नंबर मोड़ तक हुई कार्रवाई में सड़क और सार्वजनिक फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया गया। इस दौरान कई दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया।

जेसीबी से हटाए गए अवैध निर्माण

प्रशासनिक निर्देश पर नगर निगम की टीम झरिया थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान सड़क तक फैलाए गए दुकानों के सामान को हटाया गया। वहीं, फुटपाथ पर बनाए गए सीमेंट और कंक्रीट के चबूतरों को जेसीबी से तोड़ा गया।

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, अतिक्रमण के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो रही थी और लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। प्रशासन का कहना है कि अभियान से पहले दुकानदारों को नोटिस और चेतावनी दी गई थी।

दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी कार्रवाई

झरिया थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि सड़क तक दुकानें फैलाने के कारण यातायात बाधित होने की शिकायतें मिल रही थीं। आम लोगों की परेशानी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया।

नगर निगम के अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि सार्वजनिक सड़क और फुटपाथ पर दोबारा कब्जा करने पर जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

अभियान में नगर निगम के नगर प्रबंधक विश्वनाथ भगत, फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार सहित निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports